बाल दिवस पर हमारे स्कूल में विज्ञान की दुनिया में एक नई शुरुआत हुई!
बाल दिवस के अवसर पर सरस्वती बाल विनय मंदिर देवास ने अपने स्टूडेंट्स के लिए एक और पहल की है। जिसके तहत अब बच्चों को विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के विषयों को समझने में आसानी होगी। अब स्टूडेंट्स को वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से ह्यूमन बॉडी, सोलर सिस्टम जैसे कठिन टॉपिक को आसानी से समझा जा सकेगा।
बाल दिवस के अवसर पर इस लैब का शुभारंभ पार्षद राजा अकोदिया द्वारा किया गया।

