SBVM DEWAS के स्टूडेंट्स ने जीता गोल्ड मेडल

नगर निगम देवास द्वारा आयोजित दशहरा कृषि, कला एवं मीना बाजार प्रतियोगिता में सरस्वती बाल विनय मंदिर के छात्रों की शानदार उपलब्धि!

हमारे स्कूल, सरस्वती बाल विनय मंदिर, के होनहार छात्रों ने नगर निगम देवास द्वारा आयोजित दशहरा कृषि कला एवं मीना बाजार वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और कोच अर्जुन सोलंकी के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस शानदार सफलता के लिए सभी विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई! आप सबने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

हम अपने छात्रों पर गर्व करते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।